Stock Market Crash Today: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, 1900 से अधिक अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में भारी गिरावट, तेल की जंग क्रैश हुआ बाजार

Summary :

Stock Market Crash Today: भारतीय शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी के बाद कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 1,942.22 अंक या 2.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,750.92 और निफ्टी 580 अंक या 2.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,197.75 पर था। बाजार में चौतरफा गिरावट देखी जा रही है। रियल्टी, प्राइवेट बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, पीएसयू बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सर्विसेज, डिफेंस और मेटल के साथ सभी सूचकांक लाल निशान में थे। Stock Market Crash Today: मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बड़ी गिरावट लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बड़ी गिरावट…

Stock Market Crash Today: भारतीय शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी के बाद कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 1,942.22 अंक या 2.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,750.92 और निफ्टी 580 अंक या 2.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,197.75 पर था। बाजार में चौतरफा गिरावट देखी जा रही है। रियल्टी, प्राइवेट बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, पीएसयू बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सर्विसेज, डिफेंस और मेटल के साथ सभी सूचकांक लाल निशान में थे।

Stock Market Crash Today: मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बड़ी गिरावट

Stock Market Crash Today
Stock Market Crash Today

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,194.40 अंक या 2.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,095.45 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 246.50 अंक या 1.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,930.95 पर था।  सेंसेक्स पैक में 30 में से 28 शेयर लाल निशान में थे। एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, ट्रेंट, इटरनल, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट,बजाज फिनसर्व और इंडिगो लूजर्स थे। केवल एनटीपीसी और पावर ग्रिड ही हरे निशान में थे।

Stock Market Crash Reason

बाजारों में गिरावट की वजह मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने को माना जा रहा है। अमेरिका-इजराइल ने बुधवार को दक्षिणी ईरान में साउथ पार्स गैस फील्ड और असालुयेह शहर की तेल-गैस सुविधाओं पर एयरस्ट्राइक और ईरान के द्वारा कतर सबसे बड़े गैस प्लांट ‘रास लफान’ पर मिसाइल हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इससे कच्चे तेल की कीमत में भी बड़ा उछाल देखा गया है।

Asian Market Today

Stock Market Crash Today
Stock Market Crash Today

ज्यादातर एशियाई बाजारों में बिकवाली देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार भी बुधवार को लाल निशान में बंद हुए थे। मुख्य सूचकांक डाओ 1.63 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी नैस्डैक 1.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से बिकवाली जारी है। एफआईआई ने बुधवार को 2,714.35 करोड़ रुपए की इक्विटी में बिकवाली की थी। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,253.03 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया था।

ALSO READ: भारतीय शेयर बाजार में 15 साल की सबसे बड़ी गिरावट, अबतक $533 अरब डॉलर डूबे, जानें महाक्रैश के 4 बड़े कारण

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।