Stock Market Crash Today Reason: जंग के 14वें दिन के बाद भारतीय शेयर बाजार में कोहराम मच गया है। शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। दोनों मुख्य सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे और यह 15 साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
अब तक के कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम मेटल, डिफेंस, ऑटो और पीएसयू बैंक कर रहे थे। इन सेक्टर्स से जुड़े सूचकांकों में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। लगातार तीसरे दिन सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई है और इन कारणों से चलते बाजार में गिरावट आई है। जानते है सभी कारण के बारे में विस्तार से..
Stock Market Crash Today Reason: महाक्रैश के 4 बड़े कारण

- बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट की वजह कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को माना जा रहा है, यह 100 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने के कारण डब्ल्यूटीआई क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है।
- वैश्विक बाजार में लगातार हो रही गिरावट भी भारतीय बाजारों में नकारात्मक सेंटीमेंट को बढ़ावा दे रही है। एशिया में सोल, टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और जकार्ता के साथ सभी प्रमुख बाजार नकारात्मक खुले थे और अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे।
- विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की एक वजह है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 7,049.87 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। अब तक मार्च में एफआईआई 39,000 करोड़ रुपए से अधिक की बिकावली कर चुके हैं।
- डॉलर के मुकाबले रुपए पर लगातार बढ़ता दबाव भी गिरावट की एक वजह है। शुक्रवार के अब तक के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपए 0.23 पैसे की तेजी के साथ 92.60 पहुंच गया है, जो कि अमेरिकी करेंसी के मुकाबले रुपए का अब तक का सबसे निचला स्तर है।
Sensex Crash Today: सेंसेक्स में 1000 से अधिक अंको की गिरावट

खबर लिखते समय तक दोपहर 12:22 पर सेंसेक्स में 1000 से अधिक अंको की गिरावट दर्ज की गई थी और निफ्टी 350 से अधिक अंक टूट गया था। शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट का नेतृत्व आईटी और मेटल शेयर कर रहे थे। वहीं एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था।
ALSO READ: मिडिल ईस्ट में जंग, भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार जारी, Sensex फिर 900 अंक टूटा


Download Android App
Download iOS App




