आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का शुद्ध मुनाफा बढ़ा

Summary :

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर में दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 43.6% बढ़कर 293 करोड़ पर पहुंच गया।

नई दिल्ली : आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने शनिवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 43.6 प्रतिशत बढ़कर 293 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 204 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम आय पिछले वित्त वर्ष के 3,173 करोड़ रुपये से 11.3 प्रतिशत बढ़कर 3,530 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। उसने कहा कि इस दौरान संयुक्त अनुपात 101.1 प्रतिशत से बढ़कर 102.9 प्रतिशत पर पहुंच गया।

कंपनी के निदेशक मंडल ने चालू वित्त वर्ष के पूर्वार्द्ध के लिए 2.50 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देने को मंजूरी दी। कंपनी ने कहा कि निदेशक मंडल ने तत्काल प्रभाव से ललिता डी. गुप्ते को गैर-कार्यकारी चेयरपर्सन तथा विनोद महाजन को मुख्य निवेश अधिकारी नियुक्त किया है।

आईसीआईसीआई बैंक को मिली स्विफ्ट सेवा

Desk Team