नई दिल्ली : संचार राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने सोमवार को कहा कि भारत अपने दूरसंचार नेटवर्क की सुरक्षा के किसी तरह का समझौता नहीं करेगा और डेटा संप्रभुता को बहुत अधिक प्राथमिकता देता है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब नये और आने वाले समय के नेटवर्कों में चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी हुवावेई के दूरसंचार उपकरणों के इस्तेमाल को लेकर अमेरिका ने चिंता जाहिर की है।
चीनी सरकार और के साथ कथित संबंधों को लेकर हुवावेई कई बाजारों में संदेह के घेरे में है और अमेरिका लगातार आगाह कर रहा है कि हुवावेई के उत्पाद जासूसी एवं नेटवर्क को नुकसान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल में लाये जा सकते हैं। हालांकि, कंपनी इन आरोपों को खारिज करती रही है।
सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलिमैटिक्स (सी-डॉट) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में धोत्रे ने कहा, ‘हम (दूरसंचार नेटवर्क) की सुरक्षा से समझौता नहीं करेंगे। सुरक्षा और डेटा संप्रभुता सबसे अहम है।’ धोत्रे ने हुवावेई से जुड़े एक सवाल के जवाब में यह बात कही।


Download Android App
Download iOS App



