Share Market: आज भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक रुख के साथ हरे निशान में खुला है। साथ ही बाजार में तेजी भी जारी है। इस बढ़त के साथ ही निवेशकों में सतर्कता अभी भी जारी है क्योंकि निवेशकों को अभी भी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की टैक्स कटौती विधेयक का इंतजार है। शेयर मार्केट में आज Nifty 50 Index और BSE Sensex में बढ़त दर्ज की गई है।
Nifty और Sensex में बढ़त दर्ज
Nifty 50 Index में आज 34.30 अंक और 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,551.35 पर खुला। BSE Sensex 79.20 अंक और 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,685.66 पर खुला। शुरुआती बढ़त के बाद भी बाजार का रुख सतर्क बना हुआ है। बताया जा रहा है कि भारतीय बाजारों में सोमवार को FPI ने बिकवाली की है।
Nifty में बढ़त और गिरावट
बाजार सूचकांकों में Nifty में 0.09 प्रतिशत, Nifty midcap में 0.27 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है। वहीं nifty smallcap में 0.37 प्रतिशत की बढ़त हुई है। Nifty FMCG में 0.10 प्रतिशत, Nifty Media में 0.16 प्रतिशत और Nifty Realty में 0.77 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, nifty auto में 0.04 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.23 प्रतिशत और Nifty PSU Bank में 0.20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
Share Market में विशेषज्ञों की राय
भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव के बाद विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय बाजारों में व्यापार सीमित दायरे में होने की संभावना है। इस सीमित दायरे के चलते निवेशकों को अमेरिकी सीनेट और प्रमुख आर्थिक आंकड़ों पर ध्यान रखना चाहिए।
Also Read: Gold Rate Today: सोने-चांदी के भाव में उछाल, जानें प्रमुख शहरों में आज का भाव


Download Android App
Download iOS App




