वेब एप्लीकेशन हमलों का भारत 7वां बड़ा शिकार

Summary :

NULL

नई दिल्ली: देश में डिजिटीकरण अभियान के जोर पकड़ने के साथ ही वेब एप्लीकेशन के हमलों के शिकार देशों की वैश्विक सूची में भारत इस साल तीसरी तिमाही में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। जारी नई रपट में यह उजागर हुआ है, जो देश में एप्लीकेशन व अवसंरचनात्मक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आगाह करता करता है।

कटेंट डिलीवरी नेटवर्क, अकामई की ओर से प्रस्तुत ‘तीसरी तिमाही में इंटरनेट की स्थिति की सुरक्षा रिपोर्ट (स्टेट ऑफ इंटरनेट क्यू 3 सिक्युरिटी रिपोर्ट)’ के मुताबिक, जहां तक किसी देश से होने वाले साइबर हमले की बात है तो इस सूची में दूसरी तिमाही में भारत पांचवें स्थान से फिसलकर सातवें स्थान पर पहुंच गया है, क्योंकि हमलों में काफी इजाफा हुआ है। भारत से दो करोड़ से ज्यादा हमले हुए हैं।

Desk Team