मुंबई : किफायती विमानन कंपनी इंडिगो ने अगले महीने से माले और फुकेट के लिए उड़ान सेवाये शुरू करने के साथ ही देश के बाहर अपने नेटवर्क विस्तार की शनिवार को घोषणा की। विमानन कंपनी ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि माले के लिए मुंबई, बेंगलुरु और कोच्चि से उड़ान सेवाओं का परिचालन किया जाएगा।
वहीं फूकेत के लिए दिल्ली से उड़ानों का परिचालन होगा। गो एयर द्वारा अगले सप्ताह से थाईलैंड एवं मालदीव के दो नये गंतव्यों के लिए उड़ान सेवाओं की शुरुआत से पहले इंडिगो की ओर से यह घोषणा की गयी है। इंडिगो ने नयी उड़ानों के लिए विशेष छूट के साथ किरायों का ऐलान भी किया है।


Download Android App
Download iOS App



