वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पर भारत द्वारा ऊंचा आयात शुल्क लगाने की आलोचना करने के कुछ दिन बाद आज अमेरिका ने भारत को शुल्क एवं गैर-शुल्क अवरोधों को कम करने के लिए और अधिक प्रयास करने को कहा है। विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि भारत के लिए शुल्क एवं गैर-शुल्क अवरोधों को कम करने के लिए और अधिक प्रयास करे क्योंकि इससे ग्राहक के लिए कीमतें कम होंगी और यह भारत में विनिर्माण उद्योगों के विकास को बढ़ावा मिलेगा।’’ प्रवक्ता ने एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उनसे हाल में की गई ट्रंप की टिप्पणी के बारे में सवाल किया गया था, जिसमें ट्रंप ने भारत में मोटरसाइकिल के आयात पर ऊंचे आयात कर को ‘पक्षपाती’ बताया था।
प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी सरकार भारत के साथ मिल कर उन मुद्दों को सुलझाने का प्रयास जारी रखेगी जिनके कारण दोनों देशों को पारस्परिक आर्थिक संबंधों का पूर्ण लाभ हासिल करने में दिक्कतें आ रही हैं। उसने कहा कि भारत सरकार द्वारा हाल में मोटरसाइकिल पर आयात शुल्क 75% से घटाकर 50% किया जाना काफी नहीं है, यह पारस्परिक होना चाहिए क्योंकि अमेरिका मोटरसाइकिल के आयात पर ‘शून्य कर’ लगाता है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



