विश्व बैंक की रिपोर्ट को लेकर राहुल के तंज पर जेटली का पलटवार

Summary :

NULL

विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार आसानी से कारोबार करने के मामले में भारत की स्थिति में 30 अंक का सुधार हुआ है। दुनिया के 190 देशों में इस संबंध में किए गए सर्वेक्षण में भारत एकमात्र देश है जिससे इतनी लंबी छलांग लगाई है। इसी रिपोर्ट का हवाला देते हुए पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली की टिप्पणी पर तंज कसा था।

Rahul Gandhi & Arun Jaitley

उन्होंने तंज करते हुए आज कहा कि देश में कारोबार को आसान बनाने की असलिय सबको मालूम है लेकिन वित्त मंत्री के लिए खुद को खुश रखने के वास्ते यह खबर अच्छी है। राहुल गांधी ने वित्त मंत्री की टिप्पणी पर तंज करते हुए ट्वीट किया ‘आसानी से कारोबार करने की हकीकत सबको मालूम है, लेकिन खुद को खुश रखने के लिए ‘डॉक्टर जेटली’ यह ख्याल अच्छा है।’

वहीं अब वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राहुल पर पलटवार किया है। जेटली ने ट्वीट कर कहा कि यूपीए और एनडीए सरकार में सिर्फ इतना अंतर है कि ईज़ ऑफ डूइंग करप्शन की जगह ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस ने ले ली है।

जेटली के अलावा भाजपा नेता संबित पात्रा ने भी राहुल गांधी पर पलटवार किया है। पलटवार करते हुए पात्रा ने ट्वीट किया, जिनके लिए ईज़ ऑफ डूइंग करप्शन महत्वपूर्ण था। उन्हें भला ईज़ ऑफ डूइिंग बिजनेस क्या समझ आएगा।

Desk Team