नई दिल्ली : दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने दावा किया है कि वह अन्य नेटवर्कों की तुलना में अपने ग्राहकों को पांच गुना अधिक मुफ्त ‘आउटगोइंग कॉल्स’ की पेशकश कर रही है। ऐसे में उसके औसत ग्राहक को कॉल के लिए भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। जियो ने दावा किया कि उसके नए प्लान में अन्य प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में 25 प्रतिशत मूल्य की पेशकश की जा रही है।
भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने छह दिसंबर से अपने नेटवर्क से बाहर आउटगोइंग कॉल की सीमा को समाप्त कर दिया है। इसी पर जियो की यह प्रतिक्रिया आई है। उसी दिन जियो ने ऐसे मोबाइल कॉल और डेटा प्लान पेश किए हैं जो पूर्व के प्लान से 40 प्रतिशत तक ऊंचे हैं।
रिलायंस जियो ने बयान में कहा कि जियो के ‘आल इन वन प्लान’ में ग्राहकों को अन्य नेटवर्क पर उद्योग के औसत के हिसाब से पांच गुना अधिक मिलेगा। ऐसे में जियो के ग्राहकों को कॉल के लिए कुछ भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी।’’ बयान में कहा गया है कि जियो के प्लान में अन्य आपरेटरों के तुलनात्मक प्लान की तुलना में 25 प्रतिशत ऊंचा मूल्य मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App



