नई दिल्ली: उद्योग मंडल एसोचैम ने बुधवार को आगामी आम बजट में उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के विनिर्दिष्ट घटकों की वास्तविक लागत पर 150-200 फीसदी की भारित कर कटौती की सिफारिश की है। मंडल ने यहां एक बयान जारी कर कहा, करों में कटौती की आवश्यकता है क्योंकि वित्त, ऊर्जा और लॉजिस्टिक्स/परिवहन से संबंधित लागत उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा है।
बयान में मंडल द्वारा केंद्र सरकार प्रत्यक्ष कर पर की गई सिफारिश के हवाले से कहा गया, इसके अलावा, ये लागत लेखा परीक्षण योग्य है और कंपनी के वित्तीय स्टेटमेंट में भी इनका विधिवत उल्लेख होता है। बयान के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निजी निवेश में तेजी वापस लाने के लिए एसोचैम ने क्षेत्र के लिए वेंचर कैपिटल पूल बनाने की सलाह दी है, जिसका समन्वय किसी बैंक/स्पेशल पपर्ज वेहिकल द्वारा सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत किया जा सकता है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



