New Year पर LPG ग्राहकों को तगड़ा झटका! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जल्द देखें

Summary :

LPG Cylinder Price Hike: नए साल पर आपने सौगात मिलने की खबर सुनी होगी। मगर साल 2026 की शुरुआत होते ही आम लोगों और कारोबारियों को महंगाई का एक बड़ा झटका लगा है। 1 जनवरी 2026 से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने नए साल के पहले ही दिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले का असर देश के सभी बड़े शहरों समेत पूरे भारत में देखने को मिल रहा है। LPG Cylinder Price Hike: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी…

LPG Cylinder Price Hike: नए साल पर आपने सौगात मिलने की खबर सुनी होगी। मगर साल 2026 की शुरुआत होते ही आम लोगों और कारोबारियों को महंगाई का एक बड़ा झटका लगा है। 1 जनवरी 2026 से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने नए साल के पहले ही दिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले का असर देश के सभी बड़े शहरों समेत पूरे भारत में देखने को मिल रहा है।

LPG Cylinder Price Hike: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा

तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में प्रति सिलेंडर 111 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और छोटे व्यापारियों के लिए यह बढ़ोतरी एक बड़ी परेशानी बन सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

LPG Cylinder Price Hike (Image- Social Media)
LPG Cylinder Price Hike (Image- Social Media)

LPG Price 1 January 2026: 1 जनवरी 2026 से लागू हुए नए रेट

नए साल के साथ ही एलपीजी सिलेंडर के नए दाम लागू हो गए हैं। राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर पहले 1580.50 रुपये में मिलता था, जो अब बढ़कर 1691.50 रुपये हो गया है।
कोलकाता में इसकी कीमत 1684 रुपये से बढ़ाकर 1795 रुपये कर दी गई है। मुंबई में अब कमर्शियल सिलेंडर 1531.50 रुपये की जगह 1642.50 रुपये में मिलेगा। वहीं चेन्नई में इसकी कीमत 1739.50 रुपये से बढ़कर 1849.50 रुपये हो गई है।

दिसंबर में कम हुए थे दाम

गौर करने वाली बात यह है कि इससे ठीक एक महीने पहले यानी 1 दिसंबर 2025 को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए गए थे। उस समय दिल्ली और कोलकाता में 10 रुपये की कटौती की गई थी, जबकि मुंबई और चेन्नई में सिलेंडर 11 रुपये सस्ता हुआ था। उस दौरान कारोबारियों को थोड़ी राहत मिली थी।

LPG Cylinder Price Hike (Image- Social Media)
LPG Cylinder Price Hike (Image- Social Media)

नवंबर में भी मिली थी राहत

सिर्फ दिसंबर ही नहीं, बल्कि नवंबर 2025 में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी। 1 नवंबर को दिल्ली में 19 किलो का सिलेंडर 1595.50 रुपये से घटकर 1590 रुपये हो गया था। कोलकाता में यह 1700.50 रुपये से घटकर 1694 रुपये, मुंबई में 1547 रुपये से घटकर 1542 रुपये और चेन्नई में 1754.50 रुपये से घटकर 1750 रुपये कर दिया गया था।

इसके अलावा जहां कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें काफी समय से स्थिर बनी हुई हैं। 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अप्रैल 2025 से अब तक नहीं बदले हैं।

LPG Gas Price Today: प्रमुख शहरों में घरेलू सिलेंडर की कीमत

वर्तमान में दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 853 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 879 रुपये है। मुंबई में 852 रुपये और चेन्नई में 868 रुपये में 14 किलो का सिलेंडर उपलब्ध है।

आम लोगों को मिली आंशिक राहत

नए साल की शुरुआत में जहां कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से व्यापारियों की लागत बढ़ेगी, वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर रहने से आम उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत जरूर मिली है। आने वाले महीनों में कीमतों में क्या बदलाव होता है, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: भारतीय शेयर बाजार में नए साल की शुरूआत तेजी के साथ, Sensex और Nifty में उछाल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।