Big News: आम आदमी को बड़ा झटका, जंग के बीच घरेलू LPG महंगा; दिल्ली में 14.2 किलो का सिलेंडर हुआ ₹913

Summary :

LPG price hike: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच पिछले दिनों से चल रहे युद्ध के बीच आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है. बता दें कि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतें 7 मार्च, शनिवार से लागू हो गई हैं। इससे पहले 6 मार्च को सरकार ने देश की सभी एलपीजी रिफाइनरियों को गैस उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया था। अब दिल्ली में 14.2 किलो का सिलेंडर 853 रुपये की बजाय 913 रुपये में मिलेगा। कमर्शियल…

LPG price hike: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच पिछले दिनों से चल रहे युद्ध के बीच आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है. बता दें कि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतें 7 मार्च, शनिवार से लागू हो गई हैं। इससे पहले 6 मार्च को सरकार ने देश की सभी एलपीजी रिफाइनरियों को गैस उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया था। अब दिल्ली में 14.2 किलो का सिलेंडर 853 रुपये की बजाय 913 रुपये में मिलेगा।

कमर्शियल गैस सिलेंडर भी महंगा

घरेलू रसोई गैस के साथ-साथ अब बाहर खाना भी महंगा हो सकता है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में यह सिलेंडर अब 1883 रुपये में मिलेगा, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1835 रुपये हो गई है। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा वालों के लिए यह चुनौती है, क्योंकि गैस महंगी होने से खाने-पीने के बिल भी बढ़ सकते हैं।

LPG price hike: क्यों बढ़ें दाम?

बताते चले कि LPG सिलेंडर की कीमतें इस समय इसलिए बढ़ी हैं क्योंकि अंतरराष्ट्रीय तनाव बढ़ गया है। इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के कारण गैस की कीमतों में उछाल आया है। हालांकि, सरकार का कहना है कि भारत में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है, इसलिए लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। इंडियन ऑयल ने भी पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरों को सिर्फ अफवाह बताया है।

LPG Latest Price: बड़े शहरों में LPG सिलेंडर की कीमत

शहर (City) 14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत (₹)
दिल्ली (Delhi) 913
कोलकाता (Kolkata) 939
चेन्नई (Chennai) 928.50
मुंबई (Mumbai) 912.50

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।