LPG Price Update : महीने की शुरुआत में ही आम जनता को राहत देने वाली खबर सामने आई है। सरकार ने एलपीजी के 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर 198 रुपए की भारी कटौती की है। सरकार के इस फैसले से आम आदमी पर महंगाई का थोड़ा बोझ कम होने की उम्मीद है।
तेल कंपनियों ने 19 किलो गैस सिलेंडर के दाम में 198 रुपए की बड़ी कटौती की है। नई कीमतें 1 जुलाई से ही लागू कर दी गई हैं। इंडियन ऑयल का 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 2021 रुपए का मिलेगा।इससे पहले 1 जून को कीमतों में 135 रुपए कम किए गए थे।
जानें अपने शहर में क्या होगा दाम?
दिल्ली में आज से 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2021 रुपए का मिलेगा, जो 30 जून तक 2219 रुपए का था। इसी तरह कोलकाता में 2322 रुपये के मुकाबले अब यह सिलेंडर 2140 रुपये में मिलेगा। मुंबई में 2171.50 से घटकर कीमत 1981 रुपये और चेन्नई में 2373 से कम होकर कीमत 2186 रुपये पर पहुंच गई है।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर
तेल कंपनियों की तरफ से घरेलू गैस सिलेंडर में किसी तरह की राहत नहीं दी गई। 14.2 किलो वाला गैस सिलेंडर दिल्ली में 1003 रुपये का मिल रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में आखिरी बार 19 मई को बदलाव किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



