माल्या ने बकाया लौटाने की पेशकश दोहराई

Summary :

विजय माल्या ने अपनी बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइन पर सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय बैंकों का ‘‘100 प्रतिशत बकाया लौटाने’’ की अपनी पेशकश को फिर दोहराया है।

लंदन : संकट में फंसे भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने अपनी बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइन पर सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय बैंकों का ‘‘100 प्रतिशत बकाया लौटाने’’ की अपनी पेशकश को फिर दोहराया है। माल्या ने सोमवार को सोशल मीडिया जेट एयरवेज के ठप होने पर दु:ख प्रकट करते हुए यह पेशकश की। किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख 63 वर्षीय माल्या फिलहाल को बैंकों के कर्ज में हेरीफेरी और मनीलांडरिंग जैसे आरोपों में भारतीय एजेंसियों को तलाश है।

ये एजेंसियां उन पर भारत में कानूनी कार्रवाई के लिए ब्रिटेन के अधिरियों से भगोड़ा घोषित इस व्यवसायी को भारत को सौंपने की मांग कर रही है जिसे वहां की सरकार ने मंजूरी दी दी है। माल्या प्रत्यर्पण के आदेश को अदालत में चुनौती दे रहे हैं। विजय माल्या पर 9,000 करोड़ रुपये के कर्ज की धोखाधड़ी तथा मनी लांड्रिंग का आरोप है।

विजय ने सोमवार को ट्वीट करते हुए अपनी बंद हुई एयरलाइन तथा जेट एयरवेज के बीच तुलना की। नकदी संकट के बीच देश की प्रमुख एयरलाइन जेट एयरवेज फिलहाल खड़ी हो गई है। माल्या ने कहा कि किंगफिशर सहित कई भारतीय विमानन कंपनियां बंद हो गई हैं।

Desk Team