नई दिल्ली : फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक मालविंदर सिंह ने अपने भाई शिविंदर सिंह, राधा स्वामी सत्संग के प्रमुख गुरिंदर ढिल्लों और अन्य के खिलाफ कथित तौर पर आपराधिक शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत में मालविंदर ने उन पर वित्तीय धोखाधड़ी और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
शिकायत में गुरकिरत सिंह ढिल्लों, गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, शबनम ढिल्लों, गोधवानी के परिजन सुनील और संजय का नाम भी शामिल है। मालविंदर ने यहां आर्थिक अपराध शाखा के समक्ष दर्ज अपनी शिकायत में गुरिंदर सिंह ढिल्लों या बाबा पर अपने वकील फेरिदा चोपड़ा के जरिये उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
शिकायत में मालविंदर ने कहा है कि यदि वह गुरिंदर सिंह ढिल्लों की बातों को मानने पर सहमत नहीं होता है तो उसे राधास्वामी सत्संग के लोगों द्वारा समाप्त कर दिया जाएगा। यह धमकी गुरिंदर ने अपने वकील माध्यम से दिलवायी है। आरोप है कि शिविंदर मोहन सिंह और सुनील गोधवानी ने साजिश के तहत अन्य सह-आरोपियों के साथ मिलकर गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दिया।


Download Android App
Download iOS App



