नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बृहस्पतिवार को अपनी मध्यम आकार की सेडान सियाज का 1.5 लीटर डीजल इंजन संस्करण पेश किया। दिल्ली शोरूम में इसकी कम से कम कीमत 9.97 लाख रुपये है। कंपनी के अपने शोध से विकसित इस संस्करण में छह स्पीड ट्रांसमिशन है। मारुति सुजुकी फिएट से लिए गए 1.3 लीटर पावरट्रेन का इस्तेमाल अपने मॉडल में कर रही है।
प्रवेश स्तर सियाज डेल्टा संस्करण की कीमत 9.97 लाख रुपये, जेटा 11.08 लाख और टॉप एंड ट्रिम की कीमत 11.37 लाख रुपये है। मारुति सुजुकी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी केनिचि आयुकावा ने बयान में कहा कि मारुति ने अपनी क्रांतिकारी पेशकशों के जरिये हमेशा भारतीय वाहन उद्योग को नए सिरे से परिभाषित किया है। पूरी तरह नया एल्युमीनियम 1.5 लीटर डीडीआई 225 डीजल इंजन इस दिशा में एक और कदम है।


Download Android App
Download iOS App



