मर्सीडीज ने दो नयी कारें भारत में पेश की

Summary :

NULL

नयी दिल्ली : प्रमुख लग्जरी कार कंपनी मर्सीडीज बेंज इंडिया ने अपनी दो नयी कारें मर्सीडीज एएमजी सीएलए 45 व जीएलए 45 आज भारतीय बाजार में पेश कीं। कंपनी को उम्मीद है कि इस पेशकश के साथ वह लग्जरी कारों के भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत बना सकेगी। यहां जारी बयान के अनुसार मर्सीडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक रोलांद फोल्गर ने चेन्नई में इन कारों को पेश किया और कहा कि इनमें अनेक नये व आधुनिक फीचर हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी अपने श्रेष्ठ एएमजी उत्पादों को भारत में पेश करने को लेकर प्रतिबद्ध है। मर्सीडीज एएमजी सीएल 45 की शुरुआती कीमत 75.20 लाख रुपये जबकि सीएलए 45 एरियो संस्करण की शुरुआती कीमत 77.69 लाख रुपये है। वहीं मर्सीडीज एएमजी जीएलए 45 की शुरुआती कीमत 77.85 लाख रुपये है।

Desk Team