नई दिल्ली : सरकार ने उचित व्यापार व्यवहार नियामक भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के नये प्रमुख के लिये खोजबीन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मौजूदा सीसीआई प्रमुख डी.के. सीकरी का कार्यकाल इस साल अंत तक समाप्त हो रहा है। कार्पोरेट कार्य मंत्रालय ने सीसीआई प्रमुख के लिये आवेदन आमंत्रित करते हुये कहा है कि नये सीसीआई प्रमुख को एकमुश्त 4.5 लाख रुपये का मासिक वेतन दिया जायेगा। लेकिन वह मकान और कार के लिये पात्र नहीं होगा। सीकरी सीसीआई के तीसरे चेयरमैन हैं, उन्होंने जनवरी 2016 में इस पद को संभाला था।
उन्होंने इससे पहले इस पद पर रहे पूर्व नौकरशाह अशोक चावला का स्थान लिया था। सीकरी का ढाई साल का कार्यकाल, 65 साल की आयु हो जाने पर इस साल जुलाई में समाप्त हो रहा है। इस पद को भरने के लिये कार्पोरेट कार्य मंत्रालय ने पात्र भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किये हैं। आवेदन 2 जुलाई तक स्वीकार किये जायेंगे। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग को हाल के दिनों में काफी महत्व मिला है। विलय एवं अधिग्रण के सौदों में उसकी मंजूरी की आवश्यकता होती है। वह अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में अनुचित व्यापार व्यवहार और साठगांठ के प्रयासों पर नजर रखता है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



