नया साल नया नियम, LPG और Car की कीमतों में होगा बदलाव, जानें वर्ष 2026 में क्या बदलेगा

Summary :

New Rules in 2026:  वर्ष 2025 के खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी है। 4 दिन बाद नया साल कई नए बदलाव के साथ आएगा जिससे आपकी जेब पर भी असर पड़ सकता है और मुश्किलें भी बढ़ने वाली है। बता दें कि वर्ष 2026 में पैन कार्ड, आधार कार्ड, कार LPG की कीमतों समेत कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे साथ ही कई नई सरकारी नियम में भी बदलाव आएगा जिससे इसका प्रभाव आम आदमी पर पड़ सकता है। विस्तार से जानते है वर्ष 2026 में क्या बदलाव देखने को मिलेंगे और पैन कार्ड, आधार कार्ड में…

New Rules in 2026:  वर्ष 2025 के खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी है। 4 दिन बाद नया साल कई नए बदलाव के साथ आएगा जिससे आपकी जेब पर भी असर पड़ सकता है और मुश्किलें भी बढ़ने वाली है। बता दें कि वर्ष 2026 में पैन कार्ड, आधार कार्ड, कार LPG की कीमतों समेत कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे साथ ही कई नई सरकारी नियम में भी बदलाव आएगा जिससे इसका प्रभाव आम आदमी पर पड़ सकता है। विस्तार से जानते है वर्ष 2026 में क्या बदलाव देखने को मिलेंगे और पैन कार्ड, आधार कार्ड में क्या नया बदलाव होगा…

New Rules in 2026: PAN Aadhaar link

New Rules in 2026
New Rules in 2026

अगर आपका आधार और पैन एक दूसरे से लिंक नहीं होगा तो आपको ITR भरने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा सकता है। अगर आपने आईटीआर भर दिया है और रिफंड का इंतजार कर रहे हैं तो ऐसे में पैन रद्द होने से आपका रिफंड अटक सकता है और फिर नया पैन लेने के बाद एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना होगा। पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। ऐसे में जिन लोगों का आधार-पैन लिंक नहीं होगा, उनका पैन इस तारीख के बाद डिएक्टिवेट हो जाएगा।

आयकर विभाग की ओर से 3 अप्रैल 2025 को जारी किए गए नोटिफिकेशन में बताया था कि जिन लोगों को पैन एक अक्टूबर 2024 के बाद आवंटित हुए हैं, उन्हें इस साल के अंत तक यानी 31 दिसंबर तक पैन को आधार से लिंक करना जरूरी है।

LPG Price Change January

New Rules in 2026
New Rules in 2026

LPG की कीमतों में भी नए साल से बदलाव हो जाएगा। बता दें कि हर महीने कीमतों में गिरावट या उछाल दर्ज किया जाता है उसके बाद नई दरें लागू की जाती है। 1 जनवरी 2026 से LPG की कीमतों में बदलाव देखने को मिलेगा जिसका सीधा असर आपकी जेब पर भी पड़ सकता है।

Car Prices Increase January

Car Prices Increase January
Car Prices Increase January

नए साल की शुरूआत से ही कारों की कीमत बढ़ जाएगी। बताया जा रहा है कि BMW, होंडा और मर्सिडीज कंपनीयां अपनी कार की कीमत वर्ष 2026 से बढ़ाने वाली है जिससे इसी साल में बचे कुछ दिनों में ही कार खरदीने का सुनहरा मौका हो सकता है। बता दें कि नए साल से पहले कई कंपनियां अपने स्टॉक को खत्म करने के लिए कई ऑफर और बंपर छूट देती है, साथ ही कई नई कार लॉन्च होने पर भी पहले की कारों की कीमतों पर भी छूट मिलती है।

CNG-ATF Prices Increase January

नया साल नए बदलाव के साथ आने वाला है। कई नियमों में बदलाव के साथ ही ऑयल कंपनियां CNG, PNG और ATF के कीमतों में बदलाव किए जा सकते है। बता दें कि वैश्विक और घरेलू स्तर पर कीमतों मं बदलाव देखने को मिल सकता है।

ALSO READ: ध्यान दें! 31 दिसंबर से पहले करें PAN को आधार से लिंक; अगर नहीं किया तो हो जाएगा डिएक्टिवेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।