2026 से न्यू इनकम टैक्स नियम लागू, वर्षों पुराना नियम होगा खत्म; जानें नया आयकर अधिनियम में क्या-क्या होगा बदलाव

Summary :

New Income Tax Act: केंद्र सरकार 1 अप्रैल 2026 से देश में नया इनकम टैक्स कानून, New Income Tax Act 2025, लागू करने जा रही है। इसके साथ ही 1961 से चल रहे पुराने इनकम टैक्स कानून को खत्म कर दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि नए कानून का उद्देश्य टैक्स सिस्टम को सरल बनाना है ताकि आम लोगों को नियम समझने में आसानी हो। इन लोगों को मिलेगी राहत इस नए कानून से खासकर नौकरीपेशा और मिडिल क्लास लोगों को राहत मिलेगी। नए टैक्स सिस्टम में अगर किसी की सालाना आय ₹12 लाख तक है, तो उसे कोई…

New Income Tax Act: केंद्र सरकार 1 अप्रैल 2026 से देश में नया इनकम टैक्स कानून, New Income Tax Act 2025, लागू करने जा रही है। इसके साथ ही 1961 से चल रहे पुराने इनकम टैक्स कानून को खत्म कर दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि नए कानून का उद्देश्य टैक्स सिस्टम को सरल बनाना है ताकि आम लोगों को नियम समझने में आसानी हो।

इन लोगों को मिलेगी राहत

इस नए कानून से खासकर नौकरीपेशा और मिडिल क्लास लोगों को राहत मिलेगी। नए टैक्स सिस्टम में अगर किसी की सालाना आय ₹12 लाख तक है, तो उसे कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा। सरकार अब लोगों पर दबाव डालकर टैक्स वसूलने की बजाय चाहती है कि लोग खुद आसानी से और सही तरीके से टैक्स भरें।

Income Tax Changes 2026: नए टैक्स नियम में हुआ ये बड़ा बदलाव

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब टैक्स से जुड़े जटिल शब्द जैसे ‘असेसमेंट ईयर’ और ‘प्रीवियस ईयर’ को हटाकर सिर्फ ‘टैक्स ईयर’ कहा जाएगा। इससे टैक्स भरते समय होने वाली भ्रम की स्थिति कम होगी और आम आदमी के लिए सिस्टम समझना आसान होगा। नए टैक्स सिस्टम में 2025 में मिली राहत 2026 में भी जारी रहेगी। यानी, अगर आपकी सालाना कमाई ₹12 लाख तक है तो कोई टैक्स नहीं लगेगा। अब अलग-अलग छूट और कटौती का झंझट नहीं होगा। टैक्स स्लैब सीधा और स्पष्ट होगा। उच्च आय वाले लोगों के लिए टैक्स धीरे-धीरे बढ़ेगा और ₹24 लाख से ऊपर कमाई पर 30% टैक्स लागू होगा।

GST के लिए क्या है इस टैक्स कानून में?

वहीं, GST की बात करें तो 2025 में किए गए बड़े बदलाव 2026 में भी जारी रहेंगे। ज्यादातर सामान और सेवाओं पर 5% या 18% GST लगेगा, जबकि महंगे और नुकसानदेह सामान पर अधिक टैक्स लगाया जाएगा। सरकार चाहती है कि GST सिस्टम स्थिर रहे, ताकि आम लोग और व्यापारी बिना किसी भ्रम के अपने काम को आसानी से चला सकें।

कस्टम ड्यूटी के लिए इस टैक्स नियम में क्या है खास?

इनकम टैक्स और GST सुधारों के बाद अब सरकार का ध्यान कस्टम ड्यूटी पर है। कई कस्टम टैक्स स्लैब पहले ही घटाए जा चुके हैं और आगे आयात-निर्यात प्रक्रिया को और आसान बनाने की तैयारी है। इसका सीधा फायदा यह होगा कि विदेश से सामान मंगाना या भेजना अब आसान और सस्ता हो जाएगा। कुल मिलाकर, नया टैक्स कानून और सुधारित GST व कस्टम ड्यूटी सिस्टम से आम लोगों और व्यापारियों को सुविधा, सरलता और स्पष्टता मिलेगी। सरकार की कोशिश है कि टैक्स भरना अब बोझ नहीं बल्कि आसान और पारदर्शी प्रक्रिया बने।

New Income Tax Act 2026: क्या है नया इनकम टैक्स कानून?

New Income Tax Act

सरकार 1961 के पुराने आयकर अधिनियम को बदलकर एक नया और आधुनिक इनकम टैक्स कानून लागू करने जा रही है। आयकर विभाग के अनुसार, यह कानून टैक्स प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इसका उद्देश्य टैक्स चोरी को रोकना और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई को मजबूत करना है।

New Income Tax: कब से लागू होगा नया नियम?

इनकम टैक्स से जुड़े नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। इसका मतलब है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 से टैक्सपेयर्स को अपनी टैक्स योजना बनाते समय इन प्रावधानों को ध्यान में रखना होगा।

यह भी पढ़ें: Breaking: जापान में न्यू ईयर से पहले पसरा मातम, एक्सप्रेसवे पर भिड़ी 50 से अधिक गाड़ियां; कइयों की मौत 

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।