Breaking: जापान में न्यू ईयर से पहले पसरा मातम, एक्सप्रेसवे पर भिड़ी 50 से अधिक गाड़ियां; कइयों की मौत

Summary :

Japan Holiday Tragedy: जापान में शुक्रवार देर रात बर्फीले मौसम के कारण बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार, कोहरे के कारन इलाके में विजिबिलिटी कम थी, जिस वजह से दो ट्रक आपस में टकरा गए। शुरुआती टक्कर के बाद, एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा ब्लॉक हो गया। पीछे से आ रहे वाहन बर्फीली सड़क पर समय पर ब्रेक नहीं लगा पाए, और एक चेन रिएक्शन में 50 से ज़्यादा गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद कुछ गाड़ियों में आग लग गई। Japan Expressway Accident: कैसे हुआ ये हादसा? यह भीषण हादसा गुंमा प्रांत के मिनाकामी कस्बे में…

Japan Holiday Tragedy: जापान में शुक्रवार देर रात बर्फीले मौसम के कारण बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार, कोहरे के कारन इलाके में विजिबिलिटी कम थी, जिस वजह से दो ट्रक आपस में टकरा गए। शुरुआती टक्कर के बाद, एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा ब्लॉक हो गया। पीछे से आ रहे वाहन बर्फीली सड़क पर समय पर ब्रेक नहीं लगा पाए, और एक चेन रिएक्शन में 50 से ज़्यादा गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद कुछ गाड़ियों में आग लग गई।

Japan Expressway Accident: कैसे हुआ ये हादसा?

Japan Holiday Tragedy
Japan Holiday Tragedy

यह भीषण हादसा गुंमा प्रांत के मिनाकामी कस्बे में कान-एत्सु एक्सप्रेसवे पर हुआ। हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई जबकि 26 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के समय जापान में न्यू ईयर की छुट्टियों को लेकर भीषण सड़क जाम की स्थिति बनी हुई थी। घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि घायलों में 5 की स्थिति बेहद खराब है। हादसे के बाद एक गाड़ी में आग लगी जो तेजी से फ़ैल गई। इस दौरान एक दर्जन से अधिक गाड़ियां जल गई। कई गाड़ियां तो पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं।

Japan Highway Crash: आग बुझाने में लग गए घंटों

आग को बुझाने में कम से कम 10 घंटे से अधिक का समय लगा है। पुलिस जांच, मलबा हटाने और सड़क की सफाई के लिए कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे को बंद रखा गया हैं। यहां शुक्रवार देर रात भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन छुट्टियों की वजह से लोग घूमने निकल रहे थे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली ठंड से बेहाल तो बिहार-यूपी में कोहरे से हाहाकार, जानें उत्तर से दक्षिण तक के ताजा मौसम अपडेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।