विराट कोहली को थमाया 10 हजार का चेक, कंजूस BCCI का फैंस का उड़ाया मजाक

Summary :

Virat Kohli received 10 Thousand rupees: दिल्ली की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई और टीम को 7 रन से जीत दिलाई। इस मुकाबले में विराट ने 61 गेंदों पर 77 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनकी इस पारी की बदौलत ही दिल्ली की टीम 50 ओवर में 254 रन तक पहुंच सकी। जवाब में गुजरात ने पूरा जोर लगाया, लेकिन 247 रन पर सिमट गई। शानदार प्रदर्शन के लिए विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन…

Virat Kohli received 10 Thousand rupees: दिल्ली की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई और टीम को 7 रन से जीत दिलाई। इस मुकाबले में विराट ने 61 गेंदों पर 77 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनकी इस पारी की बदौलत ही दिल्ली की टीम 50 ओवर में 254 रन तक पहुंच सकी। जवाब में गुजरात ने पूरा जोर लगाया, लेकिन 247 रन पर सिमट गई। शानदार प्रदर्शन के लिए विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने फैंस को हैरान कर दिया।

Virat Kohli received 10 Thousand rupees: कंजूस निकला BCCI

Virat Kohli received 10 Thousand rupees
Virat Kohli received 10 Thousand rupees

मैच के बाद विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के तौर पर सिर्फ 10 हजार रुपये का चेक दिया गया। यह तस्वीर जब डीडीसीए ने सोशल मीडिया पर शेयर की, तो फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सवाल उठाए कि दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड BCCI आखिर विराट कोहली जैसे दिग्गज को इतनी मामूली प्राइज मनी कैसे दे सकता है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर जमकर तंज कसे गए और कई फैंस ने इसे सीधे तौर पर “कंजूसी” बता दिया। हालांकि सच यह है कि विजय हजारे ट्रॉफी के लीग मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच के लिए 10 हजार रुपये की राशि पहले से तय है।

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं कोहली

Virat Kohli received 10 Thousand rupees
Virat Kohli received 10 Thousand rupees

विराट कोहली का विजय हजारे ट्रॉफी में प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। टूर्नामेंट के पहले मैच में उन्होंने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 131 रन की जबरदस्त शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद गुजरात के खिलाफ 77 रन जोड़कर वह सिर्फ दो मैचों में 208 रन बना चुके हैं और उनका औसत 100 से ऊपर चल रहा है। इतना ही नहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में 15 मैचों में उन्होंने अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं।

Virat Kohli received 10 Thousand rupees
Virat Kohli received 10 Thousand rupees

लिस्ट ए क्रिकेट में भी विराट कोहली का बल्ला लगातार बोल रहा है। उन्होंने लगातार छठी बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 74 रन, फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 135, 102 और नाबाद 65 रन की पारियां खेलकर वह शानदार फॉर्म में नजर आए थे। अब विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार दो बेहतरीन पारियों के साथ विराट ने साल 2025 का शानदार अंत किया है। माना जा रहा है कि वह अब इस टूर्नामेंट में आगे नहीं खेलेंगे और अगले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में एक बार फिर अपना दम दिखाएंगे।

Also Read: T20 वर्ल्ड कप से पहले रिंकू सिंह ने मचाया बवाल, विजय हजारे ट्रॉफी में जड़ा तूफानी शतक

Rahul Singh Karki