ओएनजीसी का लाभ 61 फीसदी बढ़ा

Summary :

तेल एवं प्राकृतिक गैस उत्खन्न क्षेत्र की सरकारी कंपनी ओएनजीसी ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 8265 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है

नई दिल्ली : तेल एवं प्राकृतिक गैस उत्खन्न क्षेत्र की सरकारी कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 8265 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 5131 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में 61.1 प्रतिशत अधिक है।

ओएनजीसी ने शनिवार को निदेशक मंडल की बैठक के बाद जारी बयान यह जानकारी देते हुये कहा कि 30 सितंबर को समाप्त इस तिमाही में उसने कुल 17898 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया जो वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही के 18966 करोड़ रुपये की तुलना में 47.6 प्रतिशत अधिक है।

ओएनजीसी को आईओसी, गेल में अपनी हिस्सेदारी बेचने की जल्दी नहीं

Desk Team