Patel Retail IPO Listing: पटेल रिटेल के शेयरों की आज घरेलू बाजार में जबरदस्त एंट्री हुई। यह कंपनी एक रिटेल सुपरमार्केट चेन चलाती है। इसके आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जिसे कुल मिलाकर 95 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया था।
Patel Retail Share Price
आईपीओ के तहत शेयर ₹255 प्रति शेयर की कीमत पर जारी किए गए थे। आज BSE पर ₹305 और NSE पर ₹300 की कीमत पर इसकी लिस्टिंग हुई, जिससे निवेशकों को लगभग 19% का लिस्टिंग गेन मिला। हालांकि कुछ ही देर में शेयर में गिरावट देखने को मिली और यह BSE पर ₹290 तक फिसल गया, जिससे गेन घटकर 13.73% रह गया।

Patel Retail IPO Listing: 21 अगस्त तक खुला था IPO
पटेल रिटेल का ₹242.76 करोड़ का आईपीओ 19 से 21 अगस्त 2025 तक खुला था, जिसे सभी कैटेगरीज के निवेशकों ने जबरदस्त समर्थन दिया। QIB का हिस्सा 272.14 गुना, NII का 108.11 गुना, खुदरा निवेशकों का 42.55 गुना और कर्मचारियों का हिस्सा 25.29 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी की स्थापना 2008 में हुई थी और यह मुख्य रूप से टियर-3 शहरों और उनके आसपास के इलाकों में अपने सुपरमार्केट स्टोर चलाती है। पहला स्टोर महाराष्ट्र के अंबरनाथ में Patel’s R Mart के नाम से खोला गया था और मई 2025 तक कंपनी ने ठाणे और रायगढ़ जिलों में कुल 43 स्टोर्स स्थापित कर लिए हैं।
Patel Retail IPO Listing: कंपनी के ब्रांड
इसके अलावा, कंपनी ने अपने खुद के ब्रांड भी लॉन्च किए हैं जैसे Patel Fresh, Indian Chaska, Blue Nation और Patel Essentials। वित्तीय रूप से कंपनी लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2023 में इसका शुद्ध मुनाफा ₹16.38 करोड़ था, जो वित्त वर्ष 2024 में बढ़कर ₹22.53 करोड़ और 2025 में ₹25.28 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि टर्नओवर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला — FY 2023 में ₹1,019.80 करोड़, FY 2024 में ₹817.71 करोड़ और FY 2025 में ₹825.99 करोड़ की कुल आमदनी हुई।

Patel Retail IPO Listing: शेयर बाजार में अच्छी शुरूआत
कर्ज के मामले में भी स्थिति थोड़ी बेहतर हुई है। FY 2023 के अंत में कंपनी पर ₹182.81 करोड़ का कर्ज था, जो FY 2024 में बढ़कर ₹185.75 करोड़ हो गया था, लेकिन FY 2025 के अंत तक यह घटकर ₹180.54 करोड़ पर आ गया। कुल मिलाकर, पटेल रिटेल ने शेयर बाजार में एक सकारात्मक शुरुआत की है, हालांकि आगे की दिशा कंपनी के प्रदर्शन और बाजार की स्थिति पर निर्भर करेगी।
ये भी पढ़ें- New GST Reforms: भारत सरकार का त्योहारी सीजन में बड़ा गिफ्ट, आम नागरिक के लिए शॉपिंग करना होगा सस्ता


Download Android App
Download iOS App




