कैरम बोर्ड नहीं था तो ऐसे निकाला जुगाड़, वीडियो देख आप भी देंगे सलामी

Summary :

Jugad Viral Video: भारत, एक ऐसा देश जहां पर जुगाड़ लगाने वालों की कोई कमी नहीं है। यहां पर हर गली हर मोहल्ले में आपको एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिल जाएंगे। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपने भी बहुत सारी जुगाड़ वाली वीडियो देखी ही होगी। कभी-कभी तो यह जुगाड़ लोगों के काफी काम भी आ जाता है (Viral News) लेकिन कुछ-कुछ जुगाड़ तो ऐसे होते हैं कि जिन्हें देख लोगों के लिए अपनी हंसी को रोक पाना मुश्किल हो जाता है। इन वीडियोज को देखकर यही लगता है कि आखिर जुगाड़ लगाने…

Jugad Viral Video: भारत, एक ऐसा देश जहां पर जुगाड़ लगाने वालों की कोई कमी नहीं है। यहां पर हर गली हर मोहल्ले में आपको एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिल जाएंगे। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपने भी बहुत सारी जुगाड़ वाली वीडियो देखी ही होगी। कभी-कभी तो यह जुगाड़ लोगों के काफी काम भी आ जाता है (Viral News) लेकिन कुछ-कुछ जुगाड़ तो ऐसे होते हैं कि जिन्हें देख लोगों के लिए अपनी हंसी को रोक पाना मुश्किल हो जाता है।

इन वीडियोज को देखकर यही लगता है कि आखिर जुगाड़ लगाने वाले शख्स के पास इस तरह का आइडिया आया कैसे होगा। अब जरा इस वायरल वीडियो को ही देख लीजिए।

वीडियो में दिखीं अनोखी क्रिएटिविटी (Jugad Viral Video)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BrainChod (@brainchod)

 

इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कुछ लोग जमीन पर बैठकर कैरम खेलते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके पास कोई कैरम बोर्ड नहीं है। उन्होंने फर्श पर ही कैरम बोर्ड का डिजाइन बना लिया है और उसी पर खेल रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने गोटियों और स्ट्राइकर के लिए भी अनोखा जुगाड़ किया है, (Jugad Viral Video) स्ट्राइकर के रूप में किसी डिब्बे का ढक्कन इस्तेमाल किया गया है, (Viral Video) जबकि काली और सफेद गोटियों की जगह बोतल के दो अलग-अलग रंगों के ढक्कनों का उपयोग किया गया है।

यहां तक कि रानी के लिए हरे रंग का ढक्कन रखा गया है। इस तरह की जुगाड़ तकनीक से कैरम खेलते हुए लोगों को देख सोशल मीडिया की जनता इन्हें 21 तोपों की सलामी दे रही है।

लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट (Jugad Viral Video)

Jugad Viral Video
Jugad Viral Video Screenshot

वायरल वीडियो को @brainchod नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते समय कैप्शन में लिखा गया है, “काश पर पहले पता होता यार मेरा पैसा बच जाता।” खबर लिखे जाने तक वीडियो को 23 हजार से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इतना ही नहीं, (Jugad Viral Video) कमेंट सेक्शन में भी लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने मीम की भाषा में लिखा, “अमेरिका क्या कहता था।” तो दूसरे ने लिखा, “टेक्नोलॉजिया।” तीसरे यूजर ने लिखा, “ये जुगाड़ इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “देसी जुगाड़।” ऐसे ही तमाम यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Disclaimer: यह खबर पूरी तरह से सोशल मीडिया पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: प्रेमिका से संबंध बना रहा था 66 वर्षीय शादीशुदा शख्स, अचानक हुआ कुछ ऐसा…गर्लफ्रेंड पर लगा जुर्माना

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।