प्रेमिका से संबंध बना रहा था 66 वर्षीय शादीशुदा शख्स, अचानक हुआ कुछ ऐसा…गर्लफ्रेंड पर लगा जुर्माना

Summary :

Girlfriend Case Latest News: चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जो इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक 66 वर्षीय विवाहित व्यक्ति की मौत एक होटल के कमरे में अपनी प्रेमिका के साथ संबंध बनाते समय हो गई। मामला जब अदालत में पहुंचा तो अदालत ने मृतक की प्रेमिका को उनके परिवार को मुआवज़ा देने का आदेश दिया। यह फैसला सामने आने के बाद यह मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया। घटना 14 जुलाई 2024 को पिंगनान काउंटी में हुई थी। मृतक व्यक्ति का उपनाम झोउ था (Girlfriend…

Girlfriend Case Latest News: चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जो इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक 66 वर्षीय विवाहित व्यक्ति की मौत एक होटल के कमरे में अपनी प्रेमिका के साथ संबंध बनाते समय हो गई। मामला जब अदालत में पहुंचा तो अदालत ने मृतक की प्रेमिका को उनके परिवार को मुआवज़ा देने का आदेश दिया। यह फैसला सामने आने के बाद यह मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया। घटना 14 जुलाई 2024 को पिंगनान काउंटी में हुई थी।

मृतक व्यक्ति का उपनाम झोउ था (Girlfriend Case Latest News) और उन्हें पहले से हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक की समस्या थी। घटना से कुछ घंटे पहले वे अपनी प्रेमिका, जिनका उपनाम झुआंग है, से होटल में मिले थे। दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए और फिर सो गए। जब झुआंग जागीं, तो उन्होंने देखा कि झोउ की सांसें बंद थीं।

हालत बिगड़ने पर झुआंग ने तुरंत मदद नहीं ली, बल्कि होटल छोड़कर घर चली गईं। उनका कहना था कि वे खुद ब्लड प्रेशर की मरीज हैं (Girlfriend Case Latest News) और पहले दवा लेना चाहती थीं। करीब एक घंटे बाद जब वे होटल लौटीं और कमरे का दरवाज़ा खुलवाया, तब तक झोउ की हालत गंभीर हो चुकी थी। डॉक्टरों और पुलिस ने जांच के बाद पुष्टि की कि उनकी मौत हो चुकी है।

अदालत पहुंचा मामला (Girlfriend Case Latest News)

इस घटना के बाद झोउ की पत्नी और बेटे ने अदालत में मामला दर्ज कराया। उन्होंने झुआंग और होटल प्रशासन दोनों से कुल 5.5 लाख युआन (लगभग 66 लाख रुपये) का मुआवज़ा मांगा, जिसमें इलाज और अंतिम संस्कार का खर्च भी शामिल था।

सुनवाई के दौरान अदालत ने माना कि झोउ की मौत का मुख्य कारण उनकी पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं थीं, जैसे हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का इतिहास। हालांकि, (China Viral News) अदालत ने झुआंग को पूरी तरह निर्दोष नहीं माना। न्यायाधीश ने कहा कि संकट के समय झुआंग का होटल छोड़ना और समय पर मदद न बुलाना लापरवाही थी। अगर उन्होंने तुरंत डॉक्टर या होटल स्टाफ को सूचित किया होता, तो झोउ की जान बचाई जा सकती थी।

कोर्ट ने लगाया जुर्माना (Married Man Girlfriend Case)

Girlfriend Case Latest News
प्रातिकात्मिक तस्वीर

कोर्ट ने यह भी माना कि चूंकि यह रिश्ता एक विवाहित व्यक्ति के साथ था, इसलिए झुआंग की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। अदालत ने माना कि झोउ की मौत में 90% कारण उनकी बीमारी थी, (Girlfriend Case Latest News) लेकिन 10% झुआंग की लापरवाही भी जिम्मेदार थी। इसी आधार पर कोर्ट ने झुआंग को 62,000 युआन (करीब 8.6 लाख रुपये) का मुआवज़ा देने का आदेश दिया। होटल प्रबंधन को दोषी नहीं माना गया, क्योंकि यह घटना निजी कमरे में हुई थी और उसमें स्टाफ की कोई भूमिका नहीं थी।

Disclaimer: यह खबर पूरी तरह से सोशल मीडिया पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो बना कुश्ती का अखाड़ा, सीट को लेकर दो महिलाओं के बीच छिड़ी जंग, जमकर हुई हाथापाई

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।