एक दिन के विराम के बाद गुरूवार को फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में दिल्ली में नौ पैसे जबकि कोलकाता और मुंबई में आठ पैसे और चेन्नई में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। वहीं, डीजल फिर दिल्ली और कोलकाता में 12 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है।
उत्तर प्रदेश : सीएए, एनआरसी के विरोध-प्रदर्शन में 35 नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 72.89 रुपये, 75.57 रुपये, 78.55 रुपये और 75.73 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 65.92 रुपये, 68.29 रुपये, 69.09 रुपये और 69.63 रुपये प्रति लीटर हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



