Petrol Diesel Price 24 July: कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बदलाव, यहां देखें ताजा रेट

Summary :

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और लाल सागर में तेल जहाजों पर हमलों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें अचानक बहुत बढ़ गई हैं, और दो महीने में पहली बार यह 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इसके चलते भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में वृद्धि की आशंका बढ़ गई है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल में भारी उछाल आया है और कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। जिससे भारत में एक बार फिर पेट्रोल-डीज़ल की कीमत बढ़ने की आशंका बनी हुई है। देशभर में सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की हैं। आज 24 जुलाई 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्का बदलाव देखने को मिला है। Good Returns के अनुसार, आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर पर है। आइए जानते हैं, आपके आज क्या पेट्रोल-डीजल और CNG के ताजा भाव…

पेट्रोल-डीजल के रेट में कितना हुआ बदलाव

शहर पेट्रोल (24 जुलाई) पेट्रोल बदलाव डीजल (24 जुलाई) डीजल बदलाव
नई दिल्ली ₹102.12 0.00 ₹95.20 +₹5.58
कोलकाता ₹113.51 0.00 ₹99.82 0.00
मुंबई ₹111.21 0.00 ₹97.83 0.00
चेन्नई ₹107.77 +₹0.01 ₹99.55 0.00
नोएडा ₹102.12 +₹0.16 ₹97.56 +₹2.12
चंडीगढ़ ₹101.51 -₹0.03 ₹89.47 0.00
लखनऊ ₹101.89 0.00 ₹95.36 0.00

10 शहरों मे CNG Rate Today

शहर दाम मूल्य परिवर्तन
नई दिल्ली ₹83.09 0.00
मुंबई ₹86.00 0.00
चेन्नई ₹97.00 0.00
बैंगलोर ₹97.00 0.00
हैदराबाद ₹109.00 +12.00
फिरोजाबाद ₹98.00 0.00
मथुरा ₹99.00 0.00
मेरठ ₹91.50 0.00
सोनीपत ₹94.00 0.00
एनसीआर ₹83.09 0.00

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार

अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें अचानक बहुत बढ़ गई हैं। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और लाल सागर (Red Sea) में तेल के जहाजों पर हमलों की वजह से तेल की सप्लाई रुकने का खतरा पैदा हो गया है। इसी वजह से दो महीने में पहली बार कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।