Petrol Diesel Shortage Fake News: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। भारत में ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, इस बीच एक खबर खूब फैल रही है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि देश में सिर्फ 2 दिनों के लिए पेट्रोल-डीजल का स्टॉक बचा है। यह खबर सच है या नहीं, इसपर PIB ने फैक्ट चेक किया है।
क्या है वायरल पोस्ट में?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट में ब्रेकिंग न्यूज़ लिखा है, साथ ही लिखा है कि भारत के पास सिर्फ 2 दिन का पेट्रोल बचा है। ईंधन की कमी देशभर में हो रही है। इसकी वजह से पेट्रोल पंप पर मारामारी हो रही है, जिसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। इसके अलावा लिखा है कि पेट्रोलियम मिनिस्ट्री ने कल ही ये घोषणा कि है कि देश में सिर्फ 2 दिन का ईंधन बचा है और इसकी वजह से देशभर में अफरातफरी मची हुई है। इतना ही नहीं, पोस्ट में सोर्स में एनडीटीवी का नाम भी लिखा गया है।
PIB Fact Check: फैक्ट चेक में सच्चाई आई सामने
इस वायरल पोस्ट का जब PIB ने फैक्ट चेक किया, तो सारी सच्चाई सामने आ गई। असलियत में ये खबर फेक है। PIB ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में दावा किया गया है कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घोषणा की है कि भारत के पास सिर्फ 2 दिनों का ईंधन भंडार बचा है। ये दावा झूठा है। देश के पास 60 दिनों का कच्चा तेल भंडार और अतिरिक्त रिफाइनिंग क्षमता मौजूद है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे घबराएं नहीं और ईंधन और गैस की उपलब्धता के संबंध में केवल सरकारी स्रोतों द्वारा जारी की गई सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें।”
A post circulating on social media claims that the Ministry of Petroleum & Natural Gas has announced that India has only 2 days of fuel reserves left.#PIBFactCheck:
❌ This claim is #Fake
✅ India has a stock of 60 days of crude oil with surplus refining capacity
✅ Citizens… pic.twitter.com/1G4zWSFNMK
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 17, 2026
फर्जी पोस्ट पर तुरंत करें रिपोर्ट
PIB ने आगे अपनी पोस्ट में बताया कि अगर आपको ऐसी कोई फर्जी पोस्ट और फोटो दिखें तो तुरंत कार्रवाई करना जरूरी है, ताकि इस तरह की गलत सूचना के प्रसार को रोका जा सके। जिस भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको ऐसी खबर दिखें, तो उसपर तुरंत ‘Spam’, ‘Misleading’, या ‘Fake’ के रूप में रिपोर्ट करें।


Download Android App
Download iOS App




