Premanand Ji Maharaj Padayatra Postponed: वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज को भला कौन नहीं जानता हैं। इनके प्रवचन सुनने और एक मात्र दर्शन के लिए रोजाना सैकड़ों भक्त वृंदावन पहुंचते हैं। ऐसे में एक बड़ी खबर उनकी पदयात्रा से संबंधित सामने आई है। पदयात्रा एक बार फिर बंद होने की जानकारी मिलने के बाद भक्तों के बीच चिंता और उदासी का माहौल छा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी के मुताबिक, उनकी खराब सेहत की वजह से फिलहाल पदयात्रा को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है।
Premanand Ji Maharaj Health News: क्या है पूरा मामला?

हालांकि, अभी तक इस बारे में उनके आधिकारिक आश्रम से कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सेवकों ने स्वास्थ्य कारण बताया हैं। प्रेमानंद महाराज राधा रानी के परम भक्त माने जाने हैं, उनके दर्शन और प्रवचन सुनने के लिए रोज़ाना देशभर से लाखों श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन पहुंचते हैं। हर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उनकी पदयात्रा निकलती है। उनके दर्शन पाने के लिए केलिकुंज आश्रम के बाहर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। बड़ी संख्या में भक्त रास्ते के दोनों ओर खड़े होकर उनके दर्शन के लिए काफी लंबा इंतजार करते हैं। महाराज जी के पिछले दो दिनों से पदयात्रा और नियमित दर्शन न होने की वजह से श्रद्धालु काफी निराश और भावुक दिख रहे हैं।
Premanand Ji Maharaj News: रोजाना करते हैं पदयात्रा

बता दें कि प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का अपना एक विशेष महत्व है। उनके पदयात्रा में पुलिस अधिकारी से लेकर वहां की प्रशासन मौजूद होते हैं। इस दौरान उनके एक मात्र दर्शन के लिए भक्त पहले से ही पहुंचे रहते हैं। वह प्रतिदिन सुबह भक्तों को दर्शन देते हुए श्री कृष्ण शरणम से श्रीहित राधा केलिकुंज आश्रम तक पैदल चलकर जाते थे। लेकिन अब स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए इस यात्रा को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है, जिससे उनके अनुयायियों में निरासी फैल गई है।
लंबे समय से हैं बीमार
मालूम ही कि प्रेमानंद महाराज लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित हैं। उनका नियमित डायलिसिस भी होता है। इसी वजह से उनकी तबीयत अक्सर खराब रहती है। इससे पहले भी स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उनके कार्यक्रमों और दिनचर्या में कई बदलाव भी हो चुके हैं। हालांकि, इस खबर की पुष्टि पंजाब केसरी नहीं करता है। यह एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे खबर के मुताबिक़ बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App




