अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में नरमी के वावजूद शुक्रवार को देश में पेट्रोल के दाम लगातार 27 वें दिन स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार 28वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रही है।
इंटरनेशनल एजर्नी पर नजर रखने वाला संगठन एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्टेशन ने कहा है कि कोविड-19 का फिर से विस्तार घातक हो रहा है। कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट की वजह से पुरी दुनिया में तेल की मांग नहीं बढ़ रही है। इसके बाद गुरुवार को ब्रेंट क्रूड फिर से से टूट गया। कल कारोबार बंद होते समय डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.16 डॉलर घट कर 69.09 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 0.13 डॉलर टूट कर 71.31 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के 4 बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे :
शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 101.84 89.87
मुंबई 107.83 97.45
चेन्नई 102.49 94.39
कोलकाता 102.08 93.02


Download Android App
Download iOS App



