नई दिल्ली : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि उन्होंने जल्द से जल्द पेटेंट देने की योजना बनाने के लिए मंत्रालय को निर्देश दिया है। भारतीय पेटेंट कार्यालय के समक्ष पिछले साल 30 नवंबर तक 2.32 लाख से ज्यादा पेटेंट आवेदन लंबित पड़े थे। प्रभु ने कहा कि मंत्रालय इस दिशा में कदम उठा रहा है। इसमें बैद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) कानून के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए पेटेंट कार्यालयों का आधुनिकीरण भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि मैंने अपने मंत्रालय को जल्द से जल्द संभंव समय पर पेटेंट जारी करने की योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। कुछ हफ्तों में यह रिपोर्ट मुझे सौंपी जाएगी। प्रभु यहां जालसाजी-रोधी एवं ब्रांड संरक्षण पर आयोजित सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आमतौर पर पेटेंट हासिल करने में करीब 6-7 साल लगते हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



