RailTel को रोड ट्रांसपोर्ट से मिला 90 करोड़ का ऑर्डर, 2026 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

Summary :

तीन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के लिए ईआरपी सिस्टम लागू

रेलटेल कॉर्पोरेशन को रोड ट्रांसपोर्ट से 90 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है, जिसमें ईआरपी सिस्टम का विकास शामिल है। यह प्रोजेक्ट 2026 तक पूरा होगा और इसका कंपनी के प्रमोटरों से कोई संबंध नहीं है। फरवरी में भी कंपनी ने 71 स्टेशनों पर कवच एंटी-कोलिजन सिस्टम लागू करने के लिए 288 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था। शेयर आखिरी कारोबारी सत्र में 316.05 रुपये से घटकर 301.60 रुपये पर बंद हुआ।

रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ऐलान किया कि उसे इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट से 90.08 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) सिस्टम की डिजाइन, डेवलपमेंट, आपूर्ति, कार्यान्वयन, संचालन और रखरखाव शामिल है। यह सिस्टम तीन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशनंस के लिए लागू किया जाएगा, जिसमें एमटीसी लिमिटेड, चेन्नई, टीएनएसटीसी-कोयंबटूर और टीएनएसटीसी-मदुरै शामिल हैं। रेलटेल ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गई जानकारी में कहा, “यह सूचित किया जाता है कि रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट से 90,08,49,783 रुपये (टैक्स सहित) का वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रोजेक्ट का उसके प्रमोटरों से कोई संबंध नहीं है और यह रिलेटेड पार्टी लेनदेन नहीं है।

Today Gold Rate: सोने का भाव 98 हजार के पार, जानें प्रमुख शहरों में आज का भाव

इस प्रोजेक्ट के 18 अक्टूबर, 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इस साल मार्च में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) से 25.15 करोड़ रुपये के ऑर्डर के बाद यह रेलवे सेक्टर की सरकारी कंपनी के लिए एक और बड़ा घरेलू ऑर्डर है। फरवरी में भी कंपनी ने 71 स्टेशनों पर कवच एंटी-कोलिजन सिस्टम लागू करने के लिए 288 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था। कवच एक एडवांस ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम है जो ट्रेन एक्सीडेंट को रोकने में मदद करता है। अगर ट्रेन रेड सिग्नल पार करती है या टक्कर का खतरा होता है तो यह सिस्टम ऑटोमेटिक रूप से ब्रेक लगा देता है।

शुक्रवार को बीएसई पर रेलटेल के शेयर करीब 5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। शेयर आखिरी कारोबारी सत्र में 316.05 रुपये से घटकर 301.60 रुपये पर बंद हुआ। 2025 में अब तक रेलटेल के शेयरों में करीब 25.52 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। बीते चार सालों में रेलटेल के शेयरों ने निवेशकों को 148 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। शुक्रवार को बाजार बंद होने तक कंपनी का बाजार पूंजीकरण 9,679.50 करोड़ रुपये था।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.