Sahara India Refund Update: Sahara India में फंसे पैसों को लेकर निवेशकों के लिए राहत भरी खबर आई है। बता दें कि जिन लोगों का रिफंड पहले किसी गलती, अधूरी जानकारी या तकनीकी कारणों से अटक गया था, उन्हें अब एक और मौका दिया जा रहा है। वे अपनी जानकारी सही करके फिर से आवेदन कर सकते हैं। सही तरीके से आवेदन करने पर लगभग 45 दिन के भीतर भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। खास बात यह है कि इस बार रिफंड की अधिकतम सीमा भी बढ़ाकर 10 लाख रुपये तक कर दी गई है।
Sahara India Refund Update: क्या है नया अपडेट?

- केंद्र सरकार ने निवेशकों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए सहारा रिफंड पोर्टल पर एक नया Resubmission Portal शुरू किया है।
- यह पोर्टल खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जिनके आवेदन में पहले कोई कमी पाई गई थी या जिनका क्लेम रिजेक्ट हो गया था।
- अब ऐसे निवेशक अपनी गलतियों को ठीक करके दोबारा आवेदन कर सकते हैं। इससे उन्हें एक बार फिर अपने पैसे वापस पाने का मौका मिलेगा।
10 लाख रुपये तक के क्लेम का मौका
- सरकार ने इस बार निवेशकों को बड़ी राहत देते हुए क्लेम की सीमा बढ़ा दी है।
- अब निवेशक 10 लाख रुपये तक की राशि के लिए दोबारा दावा कर सकते हैं।
- पहले छोटे अमाउंट वाले दावों पर ज्यादा फोकस था, लेकिन अब सीमा बढ़ने से ज्यादा निवेशकों को फायदा मिलेगा।
- इससे उन लोगों को राहत मिलेगी जिनकी बड़ी रकम सहारा में फंसी हुई है।
कितने समय में मिलेगा पैसा?
सरकार के अनुसार, अगर निवेशक सही जानकारी के साथ दोबारा आवेदन करते हैं, तो उनके क्लेम को करीब 45 कार्य दिवस के अंदर प्रोसेस कर दिया जाएगा।
पूरी प्रक्रिया को दो चरणों में समझा जा सकता है:
- फर्स्ट सेटप: आवेदन की जांच, जो लगभग 30 दिनों में पूरी होती है
- सेकंड स्टेप: जांच के बाद फैसला और भुगतान की प्रक्रिया, जो करीब 15 दिनों में पूरी होती है
- इस तरह कुल मिलाकर निवेशकों को तय समय में पैसे मिलने की उम्मीद है।
How to Claim for Refund: आवेदन के लिए जरूरी शर्तें
रिफंड पाने के लिए निवेशकों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा:
- आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर होना चाहिए।
- बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है।
- निवेश से जुड़े सभी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने होंगे।
- आवेदन में दी गई जानकारी पूरी और सटीक होनी चाहिए।
- अगर इनमें से कोई जानकारी गलत या अधूरी होती है, तो आवेदन फिर से रिजेक्ट हो सकता है।
Sahara Refund Update: निवेशकों के लिए अहम सलाह
- अगर आपका पैसा भी सहारा इंडिया में फंसा हुआ है और पहले आपका क्लेम रिजेक्ट हो चुका है, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है।
- इस बार आवेदन करते समय सभी दस्तावेज और जानकारी को ध्यान से भरें।
- सरकार की इस पहल से लाखों निवेशकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
- सही तरीके से आवेदन करने पर अब पैसा वापस मिलने की संभावना पहले से ज्यादा बढ़ गई है।


Download Android App
Download iOS App




