कल 19 मार्च को बंद रहेंगे बैंक; गुड़ी पड़वा और नवरात्री पर इन राज्यों में होगी छुट्टी, जानें आपके शहर में खुलेंगे या नहीं?

Summary :

Gudi Padwa Bank Holiday 2026: अगर आप कल यानी 19 मार्च को किसी काम से बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर के बैंक हॉलिडे के बारे में जान लें। कई बार अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग वजहों से छुट्टियां रहती हैं। ऐसे में अगर आप बिना जानकारी के बैंक ब्रांच जाते हैं, तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बैंक जाने से पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से जारी छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए। इस लिस्ट में आपको ये पता चल जाएगा कि किस दिन और…

Gudi Padwa Bank Holiday 2026: अगर आप कल यानी 19 मार्च को किसी काम से बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर के बैंक हॉलिडे के बारे में जान लें। कई बार अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग वजहों से छुट्टियां रहती हैं। ऐसे में अगर आप बिना जानकारी के बैंक ब्रांच जाते हैं, तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इसलिए बैंक जाने से पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से जारी छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए। इस लिस्ट में आपको ये पता चल जाएगा कि किस दिन और किन शहरों में बैंक बंद रहेंगे और उसकी वजह क्या है। आइए जानते हैं 19 मार्च को किन-किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

Gudi Padwa Bank Holiday 2026: इन जगहों पर बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday on Gudi Padwa
Bank Holiday on Gudi Padwa (Social Media)

19 मार्च, गुरुवार को देशभर में सभी अजघ बैंक बंद नहीं रहेंगे, बल्कि कुछ चुनिंदा शहरों में ही छुट्टी होगी। अलग-अलग क्षेत्रों में पड़ने वाले त्योहारों की वजह से यह छुट्टी दी गई हैं। इस दिन गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नववर्ष, सजीबू नोंगमपनबा (चेइराओबा) और नवरात्र की शुरुआत जैसे कई त्योहार हैं, इस अवसर पर कुछ शहरों में बैंक सेवा प्रभावित रहेंगी।

इस दिन जम्मू, श्रीनगर, मुंबई, नागपुर, पणजी, विजयवाड़ा, बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और इंफाल में बंद बंद रहेंगे। हालांकि इन सहस्रों को छोड़कर बाकि जगहों पर बनक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इसलिए अपने शहर की स्थिति जानकर ही बैंक जाने की प्लान बनाएं।

Online Services on Gudi Padwa: ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि, इस दिन बैंक की शाखाएं बंद रहेगी, लेकिन ग्राहक को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि बैंक की डिजिटल सेवाएं इसी तरह जारी रहेंगी। आप मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसे ट्रांसफर, बैलेंस चेक और अन्य जरुरी काम आसानी से कर सकते हैं। हालांकि, जिन कामों के लिए बैंक जाने की आवश्यकता होती है, वो काम नहीं हो पाएंगे।

Bank Holidays in March 2026: मार्च 2026 की बाकी बैंक छुट्टियां

तारीख राज्य/केंद्र शासित प्रदेश अवकाश का कारण / पर्व
20 मार्च जम्मू और कश्मीर, केरल, आंध्र प्रदेश ईद-उल-फितर (रमजान) और जुमात-उल-विदा
21 मार्च पूरे भारत (केरल, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश को छोड़कर) रमज़ान के उपलक्ष्य में बैंक बंद
21 मार्च झारखंड सरहुल पर्व
26 मार्च गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, हिमाचल प्रदेश श्री राम नवमी
27 मार्च मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार, आंध्र प्रदेश श्री राम नवमी (चैते दसैन)
31 मार्च गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड महावीर जन्मकल्याणक (महावीर जयंती)

यह भी पढ़ें: Meta के इस फैसले से मचा बवाल! करोड़ों यूजर्स की प्राइवेसी पर मंडराया खतरा, जानें पूरा मामला

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।