Phool Dei Rising Global: उत्तराखंड में प्रसिद्ध लोकपर्व फूलदेई, हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। पारंपरिक परिधान पहनकर बच्चें घर की देहरी पर फूल-चावल अर्पित करके सभी के सुख-समृद्धि की कामना करते है। साथ ही बच्चें ‘फूल देई-छम्मा देई, जतुके दियाला-उतुके सई’ जैसे लोकगीत भी गाते है। इसी बीच महिंद्रा समूह के प्रबन्ध निर्देशक आनंद महिंद्रा ने फूल देई त्यौहार को लेकर बच्चों की जमकर तारीफ की और कहा कि यह वसंत उत्सव अधिक व्यापक रूप से जाना जाना चाहिए। विस्तार से जानते है प्रसिद्ध त्यौहार फूल देई त्यौहार के बारे में क्या कुछ कहा है।
Anand Mahindra Tweet on Phool Dei: आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट
आनंद महिंद्रा ने बताया कि मैनें कभी फूल देई त्यौहार के बारे में कभी नहीं सुना था। इस वसंत उत्सव त्यौहार में बच्चे ताजे फूल इकट्ठा करते हैं और घर-घर जाकर दरवाज़े पर रखते हैं, घर के लिए आशीर्वाद देते हैं। साथ ही फूल देई, छम्मा देई, देनी द्वार, भर भाकर लोकगीत गाकर घर की समृद्धि की कामना भी करते हैं। आनंद महिंद्रा ने कहा कि यह त्यौहार अमेरिका में हैलोवीन की याद दिलाता है जहां जहाँ बच्चे घर-घर जाकर “ट्रिक ऑर ट्रीट” कहते हैं। लेकिन फूल देई और हैलोवीन में बेहद अंतर है क्योंकि हैलोवीन के मुकाबले बच्चे किसी शरारत की धमकी देने के बदले फूल देई में फूल देते है।
Uttarakhand Religious Festivals: उत्तराखंड का प्रसिद्ध त्यौहार फूल देई
आज के समय में पर्यावरण जागरूकता की बात भी करते है और इस दौरान प्रकृति के इस सुंदर उत्सव को अधिक व्यापक रूप से जाना जाना चाहिए। जिस तरह होली पूरे भारत और दुनिया में लोकप्रिय हुई, ऐसी ही फूल देई को भी होना चाहिए। आनंद महिंद्रा ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध त्यौहार फूल देई से काफी खुश नजर आए और बताया कि यह मेरे लिए, उत्तराखंड के बच्चे मेरी मोटिवेशन है।
I must confess that until recently I had never heard of Phool Dei, a spring festival that was celebrated yesterday in the villages of Uttarakhand.
Children gather fresh flowers from the hills and go from house to house placing them on doorsteps, offering a blessing for the… pic.twitter.com/5rkLkAjWj5
— anand mahindra (@anandmahindra) March 16, 2026
Anand Mahindra News: आनंद महिंद्रा का आभार व्यक्त किया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने आनंद महिंद्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं और प्रकृति से जुड़े फूलदेई पर्व की भावना को अत्यंत सुंदर शब्दों में पेश किया गया है। यह पर्व उत्तराखंड की संस्कृति में प्रकृति के प्रति आस्था, सद्भाव और समृद्धि के संदेश का प्रतीक है। साथ ही विश्वास जताते हुए कहा कि आपके माध्यम से उत्तराखंड की यह अनूठी लोक परंपरा देश-दुनिया में और अधिक लोगों तक पहुँचेगी।
Phool Dei Rising Global: ज़मीनी स्तर पर समर्थन देना ही असली चुनौती
आनंद महिंद्रा के फूल देई त्यौहार को वैश्विक पहचान बनाने के लिए सोशल मीडिया में कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। CM धामी ने भी आभार व्यक्त किया है और यह चर्चा का विषय बन गया है। लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि सोशल मीडिया में इस त्यौहार को गर्व से मनाया जा रहा है लेकिन जमीनी स्तर पर जीवित रखने की कोशिशों को क्यों नहीं समर्थन मिलता है। ऑनलाइन उत्सव मनाना आसान लेकिन ज़मीनी स्तर पर समर्थन देना ही असली चुनौती है।


Download Android App
Download iOS App




