Nepal में दर्दनाक हादसा: अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे परिवार का हेलीकॉप्टर क्रैश, कई की मौत

Summary :

Nepal helicopter crash: नेपाल के खोटांग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार को एक बड़ी घटना घटी है. एयर डायनेस्टी का एक हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बता दें कि लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर पलट गया और हादसे का शिकार हुआ। इस हेलीकॉप्टर में एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे, जो काठमांडू से अपने एक परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने खोटांग जा रहे थे. Nepal Helicopter Crash: हादसे में टली बड़ी त्रासदी बता दें कि इस डरावने हादसे में राहत की बात यह रही कि किसी भी युवक की…

Nepal helicopter crash: नेपाल के खोटांग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार को एक बड़ी घटना घटी है. एयर डायनेस्टी का एक हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बता दें कि लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर पलट गया और हादसे का शिकार हुआ। इस हेलीकॉप्टर में एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे, जो काठमांडू से अपने एक परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने खोटांग जा रहे थे.

Nepal Helicopter Crash: हादसे में टली बड़ी त्रासदी

Nepal Helicopter Crash
Nepal Helicopter Crash (Social Media)

बता दें कि इस डरावने हादसे में राहत की बात यह रही कि किसी भी युवक की जान जाने की खबर नहीं है। पायलट समेत सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं, जिससे एक बड़ा खतरा टल गया।

एक यात्री घायल, परिवार ने ली राहत की सांस

हालांकि, काजीबहादुर राई नाम के एक शख्स के पैर में मामूली चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए दूसरे हेलीकॉप्टर से काठमांडू भेज दिया गया। पहले से दुख झेल रहे इस परिवार के लिए यह हादसा किसी बुरे सपने जैसा था, लेकिन समय रहते सभी सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे अंततः राहत मिली।

Also Read: Delhi के पालम में भीषण आग से मचा हड़कंप, 6 की मौतें, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद; देखें ताजा हालात

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।