नई दिल्ली : गत सप्ताह कच्चे मालों में अकड़ बरकरार रही, लेकिन पिछले सप्ताह के बढ़े भाव में ग्राहकी केवल 20 प्रतिशत रह जाने से सरिया कम्पनियों को पुन: भाव घटाने पड़े तथा अधिकतर कम्पनियों ने 2500 से 2900 रुपए प्रति टन तक घटा दिये। इसके साथ-साथ एंगल, चैनल, गॉर्डर एवं टी-आयरन में भी 200/300 रुपए निकल गये। आलोच्य सप्ताह कच्चे माल के भाव पूर्वस्तर पर टिके रहे। यहां पुरानी स्क्रैप 25500 रुपए एवं मैंल्टिंग स्क्रैप 26500 रुपए पर टिकी रही। इंगट भी 33500 रुपए पर अड़ा रहा, लेकिन गत सप्ताह के बढ़े भाव में तैयार माल में ग्राहकी की भारी कमी बनी रही, जिसके चलते यहां बड़ी-छोटी सभी कम्पनियों को भाव घटाने पड़े। लोहा-इस्पात उद्योग में रुपए की भारी कमी हो जाने से सरिया बनाने वाली कम्पनियां 2500/2900 रुपए प्रति टन घटाकर बोलने लगी। कामधेनु सरिया 12-एमएम का 51700 रुपए, केवीएस 46800 रुपए प्रति टन रह गया।
इधर जय ज्वाला 12-एमएम का भी 2700 रुपए टूटकर 47400 रुपए एवं अम्बा शक्ति टीएमटी 2500 रुपए गिरकर 46000 रुपए प्रति टन पर आ गया। वहीं एंगल, गॉर्डर, चैनल एवं टी-आयरन में पिछले सप्ताह भी ज्यादा तेजी नहीं आई थी। इसलिए मांग के अभाव में ज्यादा मंदा तो नहीं आया, लेकिन रुपए की तंगी से 200/300 रुपए की गिरावट लिये बाजार बंद हुए। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में क्रूड ऑयल के भाव 66.24 डॉलर प्रति बैरल हो जाने से कच्चा माल और महंगा पडऩे की संभावना है। इसे देखते हुए बाहर से पिग व स्पंज आयरन सस्ता नहीं पड़ रहा है। अत: सरकार को इस उद्योग को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन देना चाहिए।
यहां एक सप्ताह पूर्व कुछ सरिये की कीमतें कोष्ठक में तथा वर्तमान की कोष्ठक के बाहर दर्शाई गई हैं ताकि अनुमान लगाया जा सके कि कीमतों का रुख किस प्रकार रहा (सभी कर अतिरिक्त) कामधेनु 8 एमएम (53200) 50300, 10 एमएम (52600) 49700 12 एमएम (51700) 48800, 16 एमएम (51700) 48800, 20 एमएम (51700) 48800, 25 एमएम (51700) 48800, कामधेनु एसएस-10000 (दो का दम) (प्रति पीस) (8 एमएम) 258, (10) 394, (12) 559, (16) 994, (20) 1555, (25) 2427, अम्बा शक्ति (एफई-500 डी) 8 एमएम (51700) 49200, 10 एमएम (51100) 48600, 12-16 एमएम (50500) 48000, 20 एमएम (50500) 48000, केवीएस 8 एमएम (48100) 49900, 10 एमएम (47600) 44400, 12-16 एमएम (46800) 43500, 20 एमएम (46800) 43500, टीएमटी अम्बा शक्ति 8 एमएम (49700) 47200, 10 एमएम (49100) 46600, 12-16 एमएम (48500) 46000, 20-25 एमएम (48500) 46000, राणा एंगल 42500 एवं कैपिटल एंगल (50&5)(50&6) 44600, (40&5)(40&6) 44900, (35&5)(65&6) 45100, (32&3)(25&3) 45500 रुपए प्रति टन रहे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



