सेबी ने किया अधिग्रहण-पुनर्खरीद नियमों में बदलाव

Summary :

सेबी ने कहा है कि शेयर निविदा प्रक्रिया अवधि की शुरुआत से एक दिन पहले तक खुली पेशकश कीमत में संशोधन के लिए अतिरिक्त समय देने का फैसला किया गया है।

मुंबई : बाजार नियामक सेबी ने अधिग्रहण नियमों में कुछ बदलावों को मंजूरी दे दी। इसके तहत इकाइयों को खुली पेशकश में प्रस्तावित खरीद दर के संशोधन के लिए निविदा की अविध के दौरान अतिरिक्त समय मिलेगा। इसके साथ ही पुनर्खरीद नियमों में भी संशोधन किया जाएगा।

निदेशक मंडल की बैठक के बाद सेबी ने कहा है कि शेयर निविदा प्रक्रिया अवधि की शुरुआत से एक दिन पहले तक खुली पेशकश कीमत में संशोधन के लिए अतिरिक्त समय देने का फैसला किया गया है। नियामक का कहना है कि इन संशोधनों का मुख्य उद्देश्य सम्बद्ध कानून की भाषा को सरल बनना, अनावश्यक प्रावधानों को हटाना भी है।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team