सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच एचडीएफसी, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लाभ से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 400 अंक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 396 अंक या 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,905.49 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 107.85 अंक या 0.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,022.05 अंक पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में एसबीआई का शेयर सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत के लाभ में था। आईटीसी, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और कोटक बैंक के शेयर भी बढ़त में थे। वहीं दूसरी ओर बजाज ऑटो, ओएनजीसी, टाइटन, एचडीएफसी बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में थे।
पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 326.82 या 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,509.49 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 79.60 अंक या 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,914.20 अंक रहा था।


Download Android App
Download iOS App



