बॉम्बे शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 162 अंक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स में तेजी आई।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 161.85 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,325.61 अंक पर चल रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 57.70 अंक या 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,184.25 अंक पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में एसबीआई का शेयर 2.14 प्रतिशत के लाभ में था।
पावरग्र्रिड, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी भी लाभ में चल रहे थे। वहीं दूसरी ओर टीसीएस का शेयर 0.68 प्रतिशत के नुकसान में था। टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक, बजाज आटो और टेक महिंद्रा के शेयर भी गिरावट में थे।


Download Android App
Download iOS App



