मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 69 अंक टूटकर 36,000 अंक के नीचे बंद हुआ। बजट कल पेश होने से पहले निवेशक बाजार से दूर नजर आये। निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गयी। हालांकि 11,000 के स्तर से ऊपर बंद हुआ। अगले वित्त वर्ष का बजट संसद में कल पेश किया जाएगा जिसमें लोगों की निगाह सरकार के कर संबंधी प्रस्तावों और नीतिगत पहलों के अलावा साजकोषीय घाटे पर भी होगी। राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद के 3.2 प्रतिशत तक सीमित रखने का लक्ष्य है पर इसके इस सीमा से ऊपर चले जाने का जोखिम भी लगा हुआ है। कारोबारियों के अनुसार बाजार में दूसरे दिन सतर्क रुख बरकरार रहा।
निवेशक बजट से पहले निपेश बढ़ाने में इच्छुक नहीं दिखे। उनकी नजबर कल पेश होने वाली बजट पर है। तीस शेयरों वाले सेंसेक्स में पूरे कारोबार के दौरान गिरावट का रुख रहा और अंत में 68.71 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 35,965.02 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 35,818.41 से 36,050.69 अंक के दायरे में रहा। सेंसेक्स कल 249.52 अंक की गिरावट के बाद रिकार्ड स्तर से नीचे आ गया। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 21.95 अंक या 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,027.70 अंक पर बंद हुआ।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



