वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच वित्तीय शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली। शुरुआती सत्र में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 36,541.53 के उच्च स्तर को छूने के बाद 190.57 अंकों या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 36,519.58 पर कारोबार कर रहा था।
एनएसई निफ्टी 54.70 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 10,760.45 पर था।सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी टाटा स्टील में हुई। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, एसबीआई और एक्सिस बैंक भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
दूसरी ओर मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और टाइटन में गिरावट हुई। पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 345.51 अंक या 0.95 प्रतिशत गिरकर 36,329.01 पर बंद हुआ था और निफ्टी 93.90 अंक, या 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10705.75 पर बंद हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



