Share Market Rise: हरे निशान पर लौटा भारतीय शेयर बाजार, इन शेयरों में आया भारी उछाल

Summary :

Share Market Rise: ट्रंप के टैरिफ की घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ खुला था लेकिन दिन ढ़लने के बाद अब एक बार फिर शेयर बाजार हरे निशान पर लौट आया है। बता दें कि खबर लिखते समय तक NIFTY 50 में 0.25 प्रतिशत के साथ 62 अंक की बढ़त दर्ज की गई है। इसी बढ़त के साथ ही यह 24,900 से अधिक पर कारोबार कर रहा है। वहीं Sensex में भी 174 अंक के उछाल के साथ लगभग 0.20 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। इसी बढ़त के साथ यह 81,645 से अधिक…

Share Market Rise: ट्रंप के टैरिफ की घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ खुला था लेकिन दिन ढ़लने के बाद अब एक बार फिर शेयर बाजार हरे निशान पर लौट आया है। बता दें कि खबर लिखते समय तक NIFTY 50 में 0.25 प्रतिशत के साथ 62 अंक की बढ़त दर्ज की गई है। इसी बढ़त के साथ ही यह 24,900 से अधिक पर कारोबार कर रहा है। वहीं Sensex में भी 174 अंक के उछाल के साथ लगभग 0.20 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। इसी बढ़त के साथ यह 81,645 से अधिक पर कारोबार कर रहा है।

Share Market Rise: इन शेयरों में आया उछाल

भारतीय शेयर बाजार की लाल निशान की शुरूआत के साथ अब खबर लिखते समय तक इन शेयरों में भारी उछाल दर्ज किया गया है।

  • HEG शेयर में 11.25 प्रतिशत का भारी उछाल आया है।
  • Greaves Cotton में भी 7.54 प्रतिशत का भारी उछाल दर्ज किया गया है।
  • Hindustan Unilever में 3.23 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है।
  • Godrej Consumer में 3.61 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है।

Trump Tariff  का कोई असर नहीं

ट्रंप ने जुर्माने के साथ भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसी के चलते आज सुबह भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में NIFTY 50 इंडेक्स 212.80 अंक और 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,642.25 पर खुला था। वहीं बीएसई सेंसेक्स में भी भारी गिरावट दर्ज की गई थी और यह 800 अंक की गिरावट के साथ 80,695.50 पर खुला था।

ALSO READ: Share Market Today 31 July: भारी गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, Sensex 800 अंक टूटा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।