वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बावजूद एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 408.56 अंक या 0.82 प्रतिशत बढ़कर 49,973.42 पर कारोबार कर रहा था, और व्यापक एनएसई निफ्टी 119.35 अंक या 0.80 प्रतिशत बढ़कर 15,025.40 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा कोटक बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस भी मुनाफे में थे। दूसरी ओर पावरग्रिड एकमात्र घाटे में चल रहा शेयर था।
दो दिन के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में आज हुई बढ़ोतरी, जानिए रेट
पिछले सत्र में सेंसेक्स 337.78 अंक या 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,564.86 पर और निफ्टी 124.10 अंक या 0.83 प्रतिशत गिरावट के साथ 14,906.05 पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत बढ़कर 65.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।


Download Android App
Download iOS App



