एचडीएफसी, इंफोसिस, टीसीएस और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 220 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 220.67 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 52,772.20 पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 62.35 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 15,874.20 पर पहुंच गया। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स के सभी घटक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.5 प्रतिशत की तेजी एशियन पेंट्स में थी।
Today’s Petrol-Diesel Price : पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर, नहीं हुआ आज कोई भी बदलाव
इसके बाद बढ़ने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और कोटक बैंक का स्थान था। पिछले सत्र में सेंसेक्स 76.77 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 52,551.53 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी 12.50 अंक या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 15,811.85 पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 503.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.25 फीसदी बढ़कर 73.04 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।


Download Android App
Download iOS App



