एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 250 अंक से अधिक का उछाल आया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 271.72 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 52,209.16 पर कारोबार कर रहा था, और व्यापक एनएसई निफ्टी 69.70 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 15,652.50 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी बजाज ऑटो में हुई। इसके अलावा एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंडसइंड बैंक भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर इंफोसिस, टीसीएस, नेस्ले इंडिया, डॉ रेड्डीज में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में, सेंसेक्स 514.56 अंक या एक प्रतिशत बढ़कर 51,937.44 पर बंद हुआ था, और व्यापक एनएसई निफ्टी 147.15 अंक या 0.95 प्रतिशत बढ़कर 15,582.80 पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 2,412.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसबीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.20 फीसदी बढ़कर 70.15 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।


Download Android App
Download iOS App



