Share Market : शुरुआती कारोबार में Sensex 250 अंक चढ़ा, Nifty 15,800 के पार

Summary :

व्यापक एनएसई निफ्टी 72 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 15,809.75 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी पावरग्रिड में हुई।

वैश्विक इक्विटी बाजारों में सकारात्मक रुझानों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंक की बढ़त के साथ 52,578.07 के स्तर पर पहुंच गया। 
बाद में 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 241.05 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 52,541.52 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 72 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 15,809.75 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी पावरग्रिड में हुई। 
इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, एचसीएल टेक, सन फार्मा, इंफोसिस और एचडीएफसी में भी बढ़त रही। दूसरी ओर बजाज फिनसर्व, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, टाइटन और टेक महिंद्रा लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 358.83 अंक या 0.69 प्रतिशत बढ़कर 52,300.47 पर और निफ्टी 102.40 अंक या 0.65 प्रतिशत चढ़कर 15,737.75 पर बंद हुआ था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को सकल आधार पर 1,329.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसबीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 72.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Desk Team