Share Market : शुरुआती कारोबार में Sensex 450 अंक से अधिक चढ़ा, Nifty 17650 के पार

Summary :

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया कि वह इस साल के अंत तक अर्थव्यवस्था के लिए अपने असाधारण समर्थन उपायों में ढील देने की शुरुआत कर सकता है।

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 450 अंक से अधिक चढ़ गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया कि वह इस साल के अंत तक अर्थव्यवस्था के लिए अपने असाधारण समर्थन उपायों में ढील देने की शुरुआत कर सकता है। 
इसके बाद दुनिया भर के बाजारों में तेजी देखी गई। इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 487.42 अंक या 0.83 फीसदी की तेजी के साथ 59,414.75 पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 142.50 अंक या 0.81 फीसदी की तेजी के साथ 17,689.15 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त एक्सिस बैंक में हुई। 
इसके अलावा टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टाइटन और टेक महिंद्रा में गिरावट देखी गई। पिछले सत्र में सेंसेक्स 77.94 अंक या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 58,927.33 पर और निफ्टी 15.35 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 17,546.65 पर बंद हुआ था। 

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 17 वें दिन टिकाव बना रहा, जानें अपने शहर का रेट

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 1,943.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.25 फीसदी बढ़कर 76.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Desk Team